महाराष्ट्र (Maharashtra) के वर्धा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गांव में मजदूरों को काम करते वक़्त एक-दो नहीं बल्कि 98 से ज्यादा सांप दिखाई पड़े। जिसके बाद पूरे गांव में डर का माहौल उत्पन्न हो गया।
दरअसल, वर्धा जिले के एक गांव के घर में बाथरूम को तोड़कर फिर से बनाने का काम कुछ मजदूर कर रहे थे। सारे मजदूर अपना काम शांति से कर रहे थे। उसी दौरान एक मजदूर ने पानी में रखे ड्रम को हटाया। ड्रम हटाते ही उस मजदूर को एक दो नहीं बल्कि 25 से 30 सांप नजर आएं। एक साथ इतने सारे सांप देखकर मजदूरों के होश उड़ गए।
इसके आगे जो हुआ वो और भी भयंकर था। मजदूरों ने बगल में रखे दूसरे ड्रम को हटाया तो, सबके सब चौंक गए, इस ड्रम के नीचे तकरीबन 50 से 60 सांप थे। इतने सारे सांपों को एक साथ देखकर आसपास के लोगों को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। आखिर अब किया क्या जाए? और जब उस जगह से जल्द से जल्द दूर भागने की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद जल्दी से गांव के लोगों ने स्थानीय सर्पमित्र को सांपों के बारे में जानकारी दी।
सर्पमित्र मित्र की टीम के आने के बाद गांव के लोगों ने राहत भरी सांसें ली। सर्पमित्र ने धीरे-धीरे एक-एक कर सांपों को बोतल में डाला और सभी सांपों को बगल की नदी में सुरक्षित छोड़ दिया। सर्पमित्र ने इन सांपों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, ‘यह सभी पानी वाले सांप हैं और ये जहरीले नहीं होते। हालांकि इस घटना के बाद अब भी गांव वाले डरे हुए हैं। इस घटना को याद कर अभी भी गांव के लोग सहम जाते हैं।
Report by : Rajesh Soni
Also read : अगले चार दिनों में लॉकडाउन में राहत देने पर ले सकती है महाराष्ट्र सरकार फैसला !