कोरोनाताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

अगले चार दिनों में लॉकडाउन में राहत देने पर ले सकती है महाराष्ट्र सरकार फैसला !

136

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Corona) के मामले में कमी दर्ज होने के बाद से चारों तरफ अनलॉक (Unlock) को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मदद एवं पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने सरकार द्वारा अगले 4 दिनों में लॉकडाउन में राहत देने पर फैसला लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि, ‘पहले कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बाद जनता ने सरकार से लॉकडाउन लगाने की मांग की थी। अब जनता कोरोना के मामले कम होने के बाद लॉकडाउन में राहत चाहती है।

उन्होंने आगे कि, ‘प्रदेश में अभी 14 जिले रेड जोन में हैं। इसलिए वहां कड़े लॉकडाउन की अभी जरूरत है। अन्यथा कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ सकता है।

महाराष्ट्र के रेड जोन वाले जिलों में बुलढाणा, रत्नागिरी, सांगली, यवतमाल, सिंधुदुर्ग, अमरावती, सोलापुर, अकोला, सातारा, वाशिम,बीड, गडचिरोली, अहमदनगर और उस्मानाबाद शामिल हैं। इसका मतलब 1 जून के बाद अगर राज्य सरकार लॉकडाउन में राहत भी देती है तो, इन जिलों में कड़े प्रतिबंध आगे भी लागू रहेंगे।

अब तक महाराष्ट्र कोरोना से ठीक से उभर भी नहीं पाया है। वहीं अब राज्य सरकार को ब्लैक फंगस की बीमारी परेशान कर रही है। वहीं ब्लैक फंगस के साथ वाइट फंगस भी लोगों को अपना शिकार बना रहा है। इसके दोनों के अलावा भारत में येलो फंगस का भी मामला सामने आया है। उत्तरप्रदेश में येलो फंगस का पहला मामला सामने आया है।

महाराष्ट्र में कड़े प्रतिबंधों के कारण कोरोना मामलों में बहुत हद तक कमी दर्ज की गई है। जिसके बाद राज्य भर में लगातार अनलॉक को लेकर आवाज उठने लगी है। अब उद्धव सरकार भी कड़े प्रतिबंधों को चरणबद्ध तरीके से हटाने पर विचार कर रही है। हालांकि सरकार इस बात पर विशेष ध्यान दे रही है कि एक झटके में कड़े प्रतिबंधों को ना हटाया जाए अन्यथा फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने का डर है।

इसी वजह से उद्धव सरकार लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से हटाने पर विचार कर रही है। ताकि लोगों को राहत मिल सके और ठप पड़े नौकरी -धंधे को रफ्तार मिल सके।

सूत्रों के अनुसार, उद्धव सरकार महाराष्ट्र में 1 जून से लॉकडाउन में राहत देने की शुरुआत कर सकती है। पहले और दूसरी चरण में दुकानों को खोलने की अनुमति दी जा सकती है। पिछले काफी दिनों से व्यापारियों की दुकानें बंद पड़ी है। जिसके कारण व्यापारियों को हजारों करोड़ों रुपयों का बड़ा नुकसान हुआ है। उम्मीद है कि अगले महीने से उद्धव सरकार व्यापारियों को दुकान खोलने की अनुमति दे सकती है।

तीसरे चरण में उद्धव सरकार होटल, रेस्टोरेंट, बार और शराब बिक्री की दुकानों को कारोबार शुरू करने के लिए परमिशन दे सकती है। इसके अलावा चौथे चरण में सरकार मुम्बई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन और धार्मिक स्थलों को खोलने की दे सकती है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : एक परिवार का सामाजिक वहिष्कार करना पड़ा 12 लोगों को महंगा

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x