ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महाराष्ट्र सरकार ने बाढ़ ग्रस्तों की मदद के लिए की 11 हजार 500 करोड़ का एलान

259

महाराष्ट्र सरकार ने बाढ़ ग्रस्तों की मदद के लिए बड़ा एलान किया है। आज हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कुछ दिन पहले राज्य में आई बाढ़ के कारण आपातकालीन राहत, मरम्मत और अन्य दीर्घकालिक उपायों के लिए 11,500 करोड़ रुपयों के बड़े पैकेज की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौजूदगी में हुई बैठक में राहत एवं पुनर्वास विभाग ने नुकसान पर प्रेजेंटेशन दिया। जिसके बाद राहत पैकेज को लेकर फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान कोंकण (Kokan) और पश्चिमी महाराष्ट्र के हालात की समीक्षा की गई। इस दौरान नुकसान को लेकर भी प्रेजेंटेशन दिया गया। इसके बाद बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के फैसले की घोषणा की गई। प्रदेश में भारी वर्षा के कारण बाढ़ से हुए नुकसान के लिए आपातकालीन राहत, मरम्मत एवं अन्य दीर्घकालीन उपायों पर 11500 करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय लिया गया है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : ठाणे- कल्याण RTO की नागरिकों से जबरन वसूली

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x