ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महाराष्ट्र विधानसभा लोकतांत्रिक तरीक़े से चलती है-NCP

524

मॉनसून (Monsoon) सत्र के पहले दिन भाजपा के 12 विधायकों निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई को लेकर महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। सत्ता और विपक्ष दलों के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जलगांव जिला अध्यक्ष रवींद्र भैय्या पाटील ने भाजपा पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि, ‘महाराष्ट्र की विधानसभा लोकतांत्रिक तरीके से चलती है। कल भाजपा के 12 विधायकों को निलंबित कर दिया गया था। विधायक को इस तरह से दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए। उन्होंने मतदाताओं के महंगाई का मुद्दा उठाए चाहिए। लेकिन उन्होंने तानाशाही और कट्टरता दिखाने की कोशिश की।

महाराष्ट्र विधानसभा एक संप्रभु है। जहां जनता के हित में कानून बनाए जाते हैं। लोकप्रतिनिधि गरीबों को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, ‘हमें शक्ति दो, हम ओबीसी समाज को आरक्षण देंगे, इस अहंकार की भावना को नष्ट करना चाहिए।

Report by : Rajesh Soni

Also read : अधिकारी ने नौकरी-प्रमोशन के लिए झूठे शैक्षणिक दस्तावेज का लिया सहारा

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़