ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

सदन में ताकत को कम करने के लिए 12 विधायकों को किया गया निलंबन-BJP

249

भाजपा (BJP) के 12 विधायकों के निलंबन के बाद से महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। इस निलंबन के खिलाफ भाजपा राज्यभर में प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने आज पुणे में जोरदार प्रदर्शन किया है।

इस दौरान चोर है भाई चोर हैं, बिगाड़ी सरकार चोर हैं के नारे भी लगाए गए। इस तरह पुणे में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के 12 विधायकों के निलंबन का विरोध किया। निलंबन के विरोध को लेकर बड़ी संख्या में लोग कलेक्टर कार्यालय के सामने भी जमा हो गए और आंदोलन शुरू कर दिया। पुणे बीजेपी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी विधायकों को सिर्फ दुर्भावना के चलते विधानसभा से निलंबित कर दिया गया।

बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार से बीजेपी विधायकों का निलंबन रद्द करने की मांग की है। इसको लेकर बीजेपी ने आज पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन किया। कल विधानसभा के सत्र के पहले ही दिन भाजपा विधायक ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर आक्रामक हो गए और उन्होंने तालिका अध्यक्ष भास्कर जाधव के साथ धक्का-मुक्की की। विधायकों पर विधानसभा अध्यक्ष के केबिन में घुसकर उनका अपमान करने का भी आरोप लगा है। चर्चा से शुरू हुई बात हाथापाई और गाली गलौच तक पहुंच गई। जिसके कारण आशीष शेलार, गिरीश महाजन और दस अन्य विधायकों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया है।

महापौर ने यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा की ताकत कम करने के उद्देश्य से 12 विधायकों को निलंबित कर दिया गया। भले ही भाजपा ने पूरे महाराष्ट्र में निलंबन की कार्रवाई पर आक्रामक रुख अपनाया हो, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि महाविकास अघाड़ी सरकार सत्र के दौरान इस दबाव को कैसे संभालती है?

Report by : Rajesh Soni

Also read : कांग्रेस विधायक को AIMIM नेता का मुंहतोड़ जवाब

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x