ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महाराष्ट्र के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने खुद सड़क पर गिरा पेड़ उठाया, सोशल मीडिया पर मिली खूब वाहवाही

153

महाराष्ट्र (Maharashtra) के बुलढाणा से शिवसेना (Shiv Sena) विधायक संजय गायकवाड को सुर्खियों में रहने की कला बखूबी आती है। कुछ दिन पहले गायकवाड द्वारा महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को लेकर दिए गए बयान को लेकर मीडिया में उनकी काफी चर्चा हुई थी। वहीं अब गायकवाड़ अपने बाहुबली अवतार को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

दरअसल, 29 मई को गायकवाड़ अपने जन्मदिन के मौके पर खुदके विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के लिए निकले थे। इस दौरान उन्हें रास्ते पर एक पेड़ गिरा हुआ नजर आया। इस दौरान विधायक गायकवाड़ ने संबंधित फायरब्रिगेड के लोगों का इंतजार ना करते हुए खुद सहयोगियों के साथ मिलकर पेड़ हटाने का काम शुरू कर दिया।

तस्वीरों में सफाई दिखाई दे रहा है कि गायकवाड़ अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी ताकत के साथ पेड़ को हटाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। अपने इस वीडियो के कारण गायकवाड़ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद तेजी से वायरल हो रहा है।

इसके अलावा मेट्रो मुम्बई ने भी संजय गायकवाड़ से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने हमें उनके द्वारा सड़क से पत्थर हटाने का वीडियो भी भेजा है। बता दें कि, कुछ दिन पहले अज्ञात लोगों ने गायकवाड़ के घर पर आधी रात को हमला कर दिया था। इस दौरान कुछ हमलावरों ने गायकवाड़ की गाड़ी को आग के हवाले करने की कोशिश की थी।

वहीं इस हमले के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मेट्रो मुम्बई से बातचीत के दौरान गायकवाड़ ने बताया कि, ‘उन्होंने पुलिस को गोपनीय तरीक़े से हमलावरों के नाम की जानकारी साझा की है। हालांकि उन्होंने सार्वजनिक तौरपर इस बात का खुलासा नहीं की है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : मुम्बई की सड़क पर फूल बेचने वाली महिला की लॉकडाउन के कारण स्थिति खराब

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x