Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी (Heatwave) और बेमौसमी बारिश (Unseasonal Rain) का दोहरा संकट मंडरा रहा है। जहां एक ओर पुणे और जलगांव जैसे जिलों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, वहीं मौसम विभाग (IMD) ने नासिक,
अहिल्यानगर और कोंकण क्षेत्र में आंधी-तूफान के साथ बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। (Maharashtra Weather Update)
पुणे और मुंबई में गर्मी का टॉर्चर
पुणे के लोहेगांव और कोरेगांव पार्क इलाकों में सूरज की तपिश सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है, यहां तापमान 41.9°C तक दर्ज किया गया है। मुंबई और ठाणे में भी उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, कर्नाटक और महाराष्ट्र के ऊपर बने एक एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से तापमान में यह अचानक उछाल आया है।
नासिक और विदर्भ में बारिश की चेतावनी
गर्मी के बीच आईएमडी ने राहत और चिंता दोनों की खबर दी है। नासिक, धुले, नंदुरबार और जलगांव में अगले 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। (Maharashtra Weather Update)
किसानों के लिए जरूरी सलाह
बेमौसमी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने किसानों को सतर्क रहने को कहा है। कटी हुई फसलों और मंडियों में रखे अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है ताकि तेज हवाओं और अचानक होने वाली बारिश से नुकसान न हो।
आने वाले दिनों का हाल
मौसम विभाग की मानें तो 21 और 22 अप्रैल को मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इस बारिश से गर्मी से कोई स्थायी राहत नहीं मिलने वाली। वीकेंड तक तापमान एक बार फिर 38 से 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। (Maharashtra Weather Update)
Also Read: Kandivali Gas Crisis: कांदिवली में गैस सिलेंडर के लिए मचा हाहाकार! सड़क पर लेटे लोग