मुंबई में रहने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार मुम्बई में कार्यालय स्थापित (Office Set Up) करेगी। इस कार्यालय के माध्यम से उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही उनके साथ मूल राज्य में निवेश, रोजगार, पर्यटन आदि के लिए समन्वय स्थापित किया जाएगा।
योगी सरकार जल्द ही मुंबई में यह कार्यालय खोलेगी। इस बारे में बात करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार भी लखनऊ और वाराणसी में कार्यालय खोलेगा।
राउत ने कहा कि मुंबई और नवी मुंबई में कई राजकीय भवन बनाए गए हैं। अगर हम कहें कि देश एक है तो हम किसी भी राज्य में जा सकते हैं। हम अयोध्या जा रहे हैं और एक केंद्र स्थापित करने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने ऐसा ऐलान किया है देश एक है, महाराष्ट्र में कई राज्य के कार्यालय हैं। “यह एक सरकारी मुद्दा है, निजी नहीं।”
राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी अक्सर शरद पवार से सलाह और मार्गदर्शन करते हैं। राउत ने कहा कि उन्होंने ही इस बारे में बताया है।
Reported By :- Rajesh Soni