कोरोनामहाराष्ट्रमुंबई

मुम्बई के नटराज मार्केट के व्यापारियों को कानून का डर और फिक्र नहीं, धड़ल्ले से रोजाना खुल रही है दुकानें

138

महाराष्ट्र (Maharashtra) की उद्धव सरकार ने राज्यभर में कोरोना (Corona) संक्रमण की चेन (Chain) को तोड़ने के लिए 1 जून तक कड़े प्रतिबंध लागू किए हुए हैं। सरकार ने कड़े प्रतिबंधों के दौरान सिर्फ अत्यावश्यक सेवाओं की दुकानों को सुबह 7 से 11 बजे तक खोलने की अनुमति दी है। पर इसके बावजूद महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई के मालाड क्षेत्र में स्थित मशहूर नटराज मार्केट में धड़ल्ले से कड़े प्रतिबंधों के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। यहां के व्यापारियों में कानून और प्रशासन का थोड़ा भी डर नजर नहीं आ रहा है।

दरअसल, नटराज मार्केट के कपड़ा व्यापारी कानून की धज्जियां उड़ाते हुए बिना किसी डर के रोज सुबह 8 से लेकर 11 बजे तक दुकानें खोल रहे हैं। यहां के व्यापारी धंधा करते वक़्त कोरोना गाइडलाइन्स को भी नजर अंदाज करते हैं। व्यापारी ना खुद ठीक से मास्क पहनते हैं और ना ही सामाजिक दूरी का पालन करते हैं। हमारी रिपोर्टर गीता यादव ने खुद नटराज मार्केट में जाकर नियमों को तोड़ने वाले व्यापारियों से गोपनीय तरीके से बातचीत की है।

इस दौरान हमारी रिपोर्टर गीता यादव को एक व्यापारी ने बताया कि, ‘रोजाना हम सुबह 8 बजे से 11 बजे तक दुकानें खोलते हैं। जिसके बाद पुलिस आती है और बंद करा देती है।इस तरह के हालात लगभग पूरे मुम्बई में है। दुकानदार शटर नीचे कर आराम से अपना धंधा चला रहे हैं। ऐसा तो हो नहीं सकता कि इसकी जानकारी पुलिस -प्रशासन को ना हो। पर पुलिस प्रशासन को हफ्ता देकर यहां के व्यापारी आराम से दुकान खोल रहे हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर लॉकडाउन के बावजूद गैर कानूनी तरीके से सबकुछ खुल रहा है तो, फिर यह लॉकडाउन का ढोंग सरकार द्वारा क्यों किया जा रहा है? क्या ऐसे लॉकडाउन का कोई मतलब है? इसपर सरकार को जरूर विचार करना चाहिए और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Report by : Geeta Yadav

Also read : कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने में जुटी BMC, जानिए तैयारियों के बारे में

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x