हर साल की तरह इस साल भी गर्मी ने मुंबईकरों की हालात बेहाल कर दी थी। पर अब ये गर्मी सिर्फ कुछ ही दिनों की मेहमान बताई जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार मुंबईकरों को गर्मी से अब जल्द ही राहत मिलने वाली हैं क्योंकि गुरुवार को ही प्री मानसून (Monsoon) ने मुंबई में दस्तक दी हैं। इसी के साथ मौसम वैज्ञानिकों ने मुंबई में 8 जून तक बारिश आने की आशंका भी जताई हैं।
ताउते तूफान आने से पहले और उसके जाने के बाद मुंबई में फिर से गर्मी का कहर मच गया था। तूफान के बाद मुंबई के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के साथ ही न्यूनतम तापमान में इतनी वृद्धि हुई है कि दिन एयर रात के तापमान में केवल 5 डिग्री का अंतर हैं। क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को मुंबई का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और उपनगर के 33.8 डिग्री सेल्शियस था तो वहीं शहर का कम तापमान 28.5 डिग्री और उपनगर का 28.5 डिग्री सेल्शियस था।
क्षेत्रीय मौसम विभाग की अधिकारी शुभांगी भुते ने जानकारी दिया कि अब प्री मानसून इसलिए कहा जा रहा हैं क्योंकि गुरुवार को सुबह मुंबई और ठाणे के कुछ हिस्सों में बुंदिबांदी हुई थी। मौसम विशेषज्ञ दिनेश मिश्रा ने जानकरी देते हुए कहा है कि, मुंबई के कुछ इलाकों में रविवार की तरह गुरुवार लो भी सुबह हल्की फुल्की बारिश हुई थी इसी से हमें प्री मानसून की दस्तक मिल चुकी हैं। दिनेश मिश्रा ने कहा कि मुंबई में कुछ इलाकों में थोड़ी सी बरसात शुरू हो जाएगी।
आगे उन्होंने कहा कि, केवल 1 या 2 दिन में 30 अप्रैल तक मानसून केरल पहुँचने वाला हैं फर उसके बाद 8 से 9 जून को मानसून की शुरुवात शुरू हो जाएगी l डॉ दिपक बैद ने कहा कि, मौसम बदलने का सीधा असर स्वास्थ्य पर जाता हैं। और मौसम में बदलाव आने के कारण लोगों को वायरल फीवर होना आम बात हैं। बारीश के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ती हैं और फिर डेंगू, मलेरिया, लेप्टोस्पाइरोसिसफि का खतरा बढ़ जाता हैं , टी इस बीमारी से बचने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करें और सतर्क रहें, स्वस्थ्य रहें।
Report by : Sakshi Sharma
Also read : कोरोना में अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए आगे आई उद्धव सरकार, 12 वीं तक पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला