महाराष्ट्र के मशहूर बॉडीबिल्डर(Body Builder) और मिस्टर. इंडिया(MR.India) का खिताब जीत चुके मनोज पाटिल ने कुछ दिन पहले आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उन्होंने अभिनेता एवं फिटनेस टाइकून साहिल खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस बीच आज मनोज पाटिल ने अपने साथी बॉडी बिल्डरों के साथ अभिनेता साहिल खान की गिरफ्तारी को लेकर ओशिवारा पुलिस स्टेशन का घेराव किया।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मनोज पाटिल ने कहा कि, ‘पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। वहीं कई तरह की धाराओं के तहत उनपर मामला भी दर्ज हुआ है। सही तरीके से पुलिस काम भी कर रही है। अब तक साहिल खान गिरफ्तार क्यों नहीं हुए हैं? किस राजनीतिक दवाब के कारण ऐसा हो रहा है?
एक सामान्य आदमी को न्याय मिलने से कौन रोक रहा है? कौनसा राजनीतिक दवाब है? यह मुझे नहीं पता। मुझे पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। कितने अथिलीटों के साथ सायबर बुलिंग हो रही है? उसके खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं हो रही है। मेरी गोल्डमेडल और इतने खिताब जीतकर मेरी यह अवस्था है। सोचिए आम आदमी को न्याय पाने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती होगी।
पुलिस ने मुझे दो दिन में साहिल खान को अरेस्ट करने का आश्वासन दिया है। नहीं तो मैं और देश भर के बॉडीबिल्डर ओशिवारा पुलिस के शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि, साहिल खान ने मनोज पाटील के आरोपों को खारिज कर दिया है। वहीं साहिल खान ने मनोज पाटिल पर नकली और एक्सपायरी फिटनेस प्रोडक्ट्स बेचने का आरोप लगाया था।
Reported by – Rajesh Soni
Also Read – रेप के आरोपियों को बचा रही है ठाकरे सरकार-चित्रा वाघ