ताजा खबरेंदुनियामहाराष्ट्रमुंबई

मुम्बई में हुई बरसात ने तोड़ा 21 साल का रिकॉर्ड, इससे पहले इस साल दर्ज की गई थी 190 मिमी बरसात

306
मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी किया

मुम्बई (Mumbai) में कल समुद्री तूफान ‘ताउते’ (Tokate) के कारण मूसलाधार बरसात (Rain) हुई। इस बरसात (Rain) ने पिछले 21 साल का रिकॉर्ड (Record) तोड़ दिया है। इससे पहले साल 2000 में मई में इस तरह की मूसलाधार बरसात (Rain) हुई थी। वर्ष 2000 में 24 घंटों में मौसम विज्ञान विभाग ने 190 मिलीमीटर बरसात दर्ज की थी। लेकिन इस वर्ष कल यानी सोमवार को कई जगहों पर बरसात (Rain) मिलीमीटर से अधिक दर्ज की गई है।

बता दें कि, ताउते (Tokate) तूफ़ान की वजह से कल सुबह 8 बजे से मुम्बई (Mumbai) में भारी बरसात (Rain) हो रही थी। वहीं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शाम साढ़े 5 बजे तक उपनगर के वेधर स्टेशन (Station) सांताक्रुज में 194 मिलीमीटर बरसात (Rain) रिकॉर्ड (Record) की गई थी। जबकि दक्षिण मुम्बई (Mumbai) के कोलाबा में 189 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई थी।

वहीं शाम साढ़े 5 बजे के दो घंटे बाद तक मुम्बई कई क्षेत्रों में तेज बरसात होती रही। वर्ली, विलेपार्ले, बांद्रा, गोरेगांव, चिंचोली, क्षेत्र में तो 200 से 250 मिलीमीटर के बीच बरसात रिकॉर्ड दर्ज की गई थी। क्षेत्रीय मौसम विभाग के मौसम अधिकारी सुभांगी भुते ने जानकारी दी कि, ‘इस बरसात ने साल 2000 की मई ने हुई बरसात का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

साल 2000 में 19 मई को 190.8 मिलीमीटर बरसात हुई थी। स्काई मेट के मुख्य साइंटिस्ट1 महेश पालावत ने जानकारी दी कि, ‘साल 2000 में मई में कोई चक्रवात नहीं बना था। हो सकता है यह प्री-मानसून हो। इसके बाद साल 2017 में मई महीने में 3.1 मिली बरसात रिकॉर्ड की गई थी। मौसम विभाग के प्रमुख अधिकारी का मानना है कि आम तौरपर मिड मई के बाद होने वाली बारिश प्री-मानसून होती है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : मुम्बई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने फिर खटखटाया SC का दरवाजा, महाराष्ट्र सरकार पर लगाएं गंभीर आरोप

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x