ताजा खबरेंदेशमहाराष्ट्रमुंबई

महाराष्ट्र में तूफान ‘ताउते’ ने मचाया तांडव, 11 लोगों की मौत, मुम्बई में कई जगहों पर जल जमाव और पेड़ गिरे

149

समुद्री तूफान ‘ताउते’ महाराष्ट्र में तांडव मचाकर गुजरात की तरफ बढ़ गया। इस भीषण चक्रवात से 6 हजार 349 गांव प्रभावित हुए हैं। वहीं इस तूफान की वजह से 11 लोगों की जान चली गई। जान गंवाने वालों में 4 रायगढ़, ठाणे और रत्नागिरी से 2-2, धुले और सिंधुदुर्ग से 1-1 लोग शामिल हैं। वहीं एक मौत मुम्बई के मीरा रोड इलाके में हुई है।

प्रभावित इलाकों में तूफान से हुए नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। महाराष्ट्र के तटीय जिले सिंधुदुर्ग में सिर्फ 5 करोड़ 77 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। वहीं महाराष्ट्र के ठाणे, मुम्बई, रत्नागिरी और पालघर में नुकसान का आंकड़ा आना बाकी है।

तूफान के चलते मुम्बई के अलग-अलग जगहों पर 479 पेड़ गिरे हैं। वहीं शहर में 60 से ज्यादा जगहों पर ट्रैफिक बाधित हुआ है। तूफान से सैकड़ों वाहनों को क्षति पहुंची है। इसके अलावा चक्रवात के चलते मुम्बई में लोकल ट्रेन, मोनोल रेल और हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है। मुम्बई में चक्रवर्ती तूफान ताउते की वजह से 114 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चली।

महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने जानकारी दी कि, तूफान से ठाणे, पालघर, मुम्बई, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, पुणे और कोल्हापुर में कुल 188 इलेक्ट्रिक सब स्टेशन को क्षति पहुंची है। इनमें से 133 सब स्टेशनों रात 9 बजे तक दुरुस्त कर लिया गया। वहीं 1095 फ़ीडर्स को नुकसान पहुंचा है। इनमें से 695 ठीक कर लिए गए हैं।

बिजली विभाग के मुताबिक, तूफान से महाराष्ट्र के 6 हजार 349 गांवों में एलेक्ट्रिकसिटी सप्लाई बाधित हुई है। इनमें से 2 हजार 689 गांवों में बिजली सप्लाई को बहाल कर दिया गया है। अभी भी तूफान प्रभावित 16 हजार डीटीसी, 119 हाई टेंशन और 209 लो-टेंशन की लाइनों को ठीक करने का काम शुरू है।

इसके अलावा मुम्बई के कई इलाकों में भारी बरसात के चलते जमाव हुआ है। इनमें मुम्बई के पेडर रोड के गमदिया जंक्शन, नेताजी पालकर चौक, आरटीआई जंक्शन, हिंदमाता जंक्शन, मिलन सब-वे, छेड़ा नगर जंक्शन, माटुंगा सर्कल, सायन सर्कल और घाटकोपर के डेरासर लेन समेत कई अन्य जगहों पर पानी भर गया। पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक शहर में 6 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

तूफान के चलते मुम्बई की लाइफ लाइन लोकल सेवा भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुई। हालांकि आम दिनों की तुलना में लोकल ट्रेन में यात्रियों की संख्या बहुत कम थी। इसके अलावा मोनो रेल को पूरे तरीके से बंद कर दिया गया था। जबकि मुम्बई मेट्रो की सेवा पर तूफान का कोई असर नहीं पड़ा और सेवा निरंतर शुरू रही।

मुम्बई के कई इलाकों में 479 पेड़ गिरे। जिनमें मुम्बई शहर में 156, पूर्वी उपनगर में 78, पश्चिमी उपनगर में 243 पेड़ गिरें।
यह जानकारी बीएमसी द्वारा दी गई। वहीं शॉट सर्किट की 17 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई। मुम्बई में 6, पूर्वी उपनगर में 2 और पश्चिमी उपनगर में 9 स्थानों पर शॉट सर्किट की घटनाएं दर्ज की गई है।

वहीं मुम्बई से सटे भायंदर में एक जूनी इमारत का हिस्सा गिर गया। इस बिल्डिंग में करीब 70 लोग रहते थे। दमकल विभाग ने समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Report by : Rajesh Soni

Also Read : महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर को कंट्रोल किया-शिवसेना

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x