कोरोनाठाणेताजा खबरेंनाशिकपालघरपुणेपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमीरा भयंदरमीरा रोडमुंबईराष्ट्रीय

मुम्बई में अवैध वसूली करने वाले नेता गिरफ्तार, जानिए किस पार्टी से कनेक्शन?

144

महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में 100 करोड़(100 Crore) की अवैध वसूली के कारण राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख(Anil Deshmukh) और मुम्बई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह तक को इस्तीफा देना पड़ गया था। इसके बावजूद मुम्बई में अवैध वसूली का गोरख धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है, बल्कि तेजी से फल फूल रहा है। एक बार फिर मुम्बई से अवैध वसूली का मामला सामने आया।

दरअसल, अवैध वसूली को लेकर पुलिस ने रामदास आठवले की पार्टी आरपीआई(A) के दो पाधिकारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पदाधिकारियों मुम्बई के RPI उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश भुदरके और जिला उपाध्यक्ष रेखा मोरे का नाम शामिल है। इन दोनों को राशन की दुकान से 1 लाख 35 हजार रुपयों की अवैध वसूली करते हुए पुलिस ने रंगेहाथ हिरासत में लिया। यह अवैध वसूली का मामला मुम्बई के गोरेगांव पूर्व स्थित आरे कॉलोनी का है। आरे पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले इस परिसर में एक राशन की दुकान की शिफ्टिंग की गई थी। शिफ्टिंग के दौरान इन दोनों नेताओं ने राशन के दुकान मालिक को धमकाया था। पुलिस ने दोनों नेताओं को 20 हजार रुपयों की अवैध वसूली की रक्कम लेते हुए रेड हैंड गिरफ्तार कर लिया। इन पर कई लोगों से वसूली करने की जानकारी सामने आई है। वहीं आरे पुलिस अब इलाके में सक्रिय अवैध वसूली गैंग को ढूंढने में जुटी हुई है।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – मुम्बई पर गहराया बिजली संकट, कंपनी पर 75 हजार करोड़ रुपयों का बकाया

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x