मुंबई पुलिस(Mumbai Police) के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह गिरफ्तारी के डर से देश छोड़कर भाग गए होंगे। ऐसा संदेह जांच एजेंसियों ने जताया है। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों को शक है कि परमबीर सिंह किसी यूरोपीय देश में छिपा हो सकता है। हालांकि अभी तक अधिकारियों को सबूत नहीं मिले हैं।

एंटीलिया मामले और मनसुख हिरेन हत्याकांड की जांच कर रही एनआईए ने परमबीर सिंह को पूछताछ के लिए कई बार समन जारी किए हैं। लेकिन समन का जवाब परमबीर द्वारा अभी तक नहीं दिया गया है। महाराष्ट्र राज्य में एनआईए और जांच एजेंसियों को संदेह है कि वे गिरफ्तारी के डर से अब देश छोड़कर भाग गए हैं।

परमबीर सिंह के खिलाफ तीन जगहों पर वारंट जारी किया गया है। हालांकि, इन तीनों जगहों पर परमबीर सिंह मौजूद नहीं थे। पुलिस ने 22 सितंबर को चांदीवाल आयोग के समक्ष यह जानकारी दी। जिसके कारण अब सवाल उठ रहे हैं कि परमबीर कहाँ है? यह सवाल हर कोई पूछ रहा है।

परमबीर सिंह को पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चांदीवाल जांच आयोग के समक्ष पेश होना था। लेकिन कई बार बुलाने पर भी परमबीर सिंह पेश नहीं हुए। जिसके कारण चांदीवाल आयोग ने परमबीर सिंह के खिलाफ वारंट जारी कर दिया था।

यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि परमबीर सिंह बार-बार निर्देश देने के बावजूद आयोग के सामने पेश नहीं हुए। मुंबई पुलिस के मुताबिक, मालाबार हिल समेत पंजाब के चंडीगढ़ के दो पतों पर वारंट जारी किया गया, लेकिन परमबीर कहीं नहीं मिले। चूंकि परमबीर एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। इसलिए आयोग ने उन्हें एक आखिरी मौका दिया है। और उन्हें 6 अक्टूबर को मुंबई में आयोग के सामने पेश होने का निर्देश दिया है।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – मुम्बई में अवैध वसूली करने वाले नेता गिरफ्तार, जानिए किस पार्टी से कनेक्शन?

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x