Mumbai Fastब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई

Mumbai Local Train: मुंबई लोकल में भारी अव्यवस्था! मेगा ब्लॉक से थमी सेंट्रल लाइन

19
Mumbai Local Train: मुंबई लोकल में भारी अव्यवस्था!

Central Railway Chaos: मध्य रेलवे के ठाणे और डोंबिवली स्टेशनों के बीच चल रहे मेगा ब्लॉक ने रविवार को यात्रियों की मुसीबत बढ़ा दी। प्लेटफॉर्म विस्तार के काम के चलते कोपर और ठाकुरली स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया, जिसके बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए मजबूरन कई यात्री रेलवे पटरियों पर पैदल चलते दिखाई दिए, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ गई। (Mumbai Local Train)

पटरियों पर उतरने को मजबूर हुए यात्री
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और ‘जिला वार्ता’ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोपर और ठाकुरली स्टेशनों पर ट्रेनें न रुकने के कारण यात्रियों में भारी असंतोष देखा गया। विजुअल्स में यात्रियों की एक बड़ी भीड़ को रेलवे ट्रैक पर चलते हुए देखा जा सकता है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके में आरपीएफ (RPF) और रेलवे पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

क्यों हुआ ऐसा?
मध्य रेलवे ने ठाणे-डोंबिवली सेक्शन में अप और डाउन धीमी लाइनों पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 12:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक विशेष पावर ब्लॉक लिया था। इस ब्लॉक का मुख्य उद्देश्य प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाना था। हालांकि, प्रशासन ने पहले ही सूचित किया था कि ब्लॉक के दौरान कोपर और ठाकुरली स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी, लेकिन धरातल पर यात्रियों को कनेक्टिविटी के अभाव में काफी संघर्ष करना पड़ा। (Mumbai Local Train)

लगातार दूसरे हफ्ते मुसीबत
बता दें कि पिछले हफ्ते भी पश्चिम रेलवे (Western Railway) पर ओएचई (OHE) ब्रेकडाउन के कारण यात्री 5 घंटे तक फंसे रहे थे। अब मध्य रेलवे पर इस तरह के दृश्यों ने रेलवे के प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार दोपहर तक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही थीं, जिससे गर्मी में यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। (Mumbai Local Train)

Also Read: Mumbai LTT Station: LTT स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, मची भगदड़ जैसी स्थिति

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़