Mumbai Fastमहाराष्ट्र

Mumbai LTT Station: LTT स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, मची भगदड़ जैसी स्थिति

17
Mumbai LTT Station: LTT स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़

Mumbai LTT Crowd News: मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पर रविवार को गर्मी की छुट्टियों के चलते यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उत्तर भारत और अन्य राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों के लिए हजारों की संख्या में पहुंचे यात्रियों के कारण स्टेशन परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालात को बिगड़ते देख रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को तुरंत कमान संभालनी पड़ी। (Mumbai LTT Station)

छुट्टियों का सीजन और प्रवासियों की वापसी
गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही मुंबई में रहने वाले प्रवासी मजदूर और परिवार अपने पैतृक गांवों की ओर लौटने लगे हैं। रविवार को एलटीटी स्टेशन के बाहर बच्चों और महिलाओं समेत यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि स्टेशन के प्रवेश द्वारों पर दबाव बढ़ गया।

RPF ने संभाला मोर्चा
किसी भी अप्रिय घटना या भगदड़ को रोकने के लिए RPF के जवानों ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने यात्रियों को कतारों में व्यवस्थित किया और बारी-बारी से स्टेशन के भीतर प्रवेश की अनुमति दी। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन के बाहर छायादार पंक्तियों में कतारें बनवाई गईं ताकि चिलचिलाती गर्मी में लोगों को परेशानी न हो।

यात्रियों की सुविधा के लिए ‘समर स्पेशल’ ट्रेनें
बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने मुंबई से बनारस, गोवा, समस्तीपुर, सोलापुर और दानापुर के लिए अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है:

LTT-समस्तीपुर: साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 16 जुलाई के बीच कुल 26 फेरे लगाएगी। (Mumbai LTT Station)

LTT-बनारस: द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन मई से जुलाई तक हर बुधवार और गुरुवार को चलेगी।

LTT-दानापुर: यह स्पेशल ट्रेन रोजाना सुबह 10:30 बजे प्रस्थान कर रही है।

LTT-बेंगलुरु और मडगांव: इन रूटों पर भी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं।

मेट्रो मुंबई लाइव की अपील: छुट्टियों में घर जाने वाले यात्री स्टेशन पर समय से पहले पहुँचें और अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल अधिकृत कतारों का पालन करें। (Mumbai LTT Station)

Also Read: Mumbai Local Update: रविवार को मध्य रेलवे पर 10 घंटे का मेगा ब्लॉक

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़