ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

न्यू ईयर के दिन पूरी रात चलेगी मुंबई लोकल, अभी देख लें लोकल ट्रेन का समय

190
न्यू ईयर के दिन पूरी रात चलेगी मुंबई लोकल

Mumbai Local On New Year: पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) ने यात्रियों की सुविधा के लिए नए साल के जश्न के अवसर पर मुंबई लोकल ट्रेन सेवाओं को चौबीसों घंटे चलाने का फैसला किया है। इसके लिए 31 दिसंबर/1 जनवरी की दरमियानी रात को चार अतिरिक्त ट्रेनों की घोषणा की गई है। इसके अलावा, पटरियों, सिग्नलिंग और ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव कार्य को करने के लिए, बोरीवली और भयंदर स्टेशनों के बीच अप और डाउन धीमी लाइनों पर चार घंटे का जंबो ब्लॉक लिया जाएगा।
मुंबईकरों अब देर रात तक नए साल का जश्न मना सकते हैं, क्योंकि पश्चिम रेलवे ने नए साल के दिन पूरी रात लोकल की सेवा को जारी रखने का फैसला लिया है। मध्य रेलवे ने बुधवार को बताया कि मुंबई में देर रात मौज-मस्ती करने वालों की सुविधा के लिए नए साल की पूर्व संध्या पर उपनगरीय लोकल ट्रेनों की चार विशेष सेवाएं संचालित की जाएंगी। एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि दो विशेष सेवाएं सीएसएमटी और कल्याण स्टेशनों के बीच मुख्य लाइन पर संचालित की जाएंगी, जबकि अन्य दो सेवाएं सीएसएमटी और पनवेल के बीच हार्बर लाइन पर संचालित की जाएंगी।

1 जनवरी 2024 को:
• विशेष 1: 0:15 बजे विरार से चर्चगटे स्लो ट्रैन
• विशेष 3: 1:40 बजे विरार से चर्चगटे स्लो ट्रैन
• विशेष 5: 3:05 बजे विरार से चर्चगटे स्लो ट्रैन
• विशेष 7: 5:05 बजे विरार से चर्चगटे स्लो ट्रैन

1 जनवरी 2024 को:
• विशेष 2: 0:15 बजे चर्चगटे से विरार स्लो ट्रैन
• विशेष 4: 1:40 बजे चर्चगटे से विरार स्लो ट्रैन
• विशेष 6: 3:05 बजे चर्चगटे से विरार स्लो ट्रैन
• विशेष 8: 5:05 बजे चर्चगटे से विरार स्लो ट्रैन

यात्री शेड्यूल की जांच कर सकते है और उसके अनुसार अपने उत्सव की योजना बना सकते हैं।

Also Read: मराठा आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर, कब है सुनवाई?; क्या हो जाएगा

WhatsApp Group Join Now

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x