ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई-नागपुर की दूरी महज साढ़े तीन घंटे में होगी पूरी, बुलेट ट्रेन का DPR तैयार

307

मुंबई-अहमदाबाद के बाद अब मुंबई-नागपुर के बीच भी बुलेट ट्रेन (Bullet Train)चलने की संभावना है। क्योंकि इस परियोजना के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी डीपीआर बनकर तैयार है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी डीपीआर रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंप दी है।

मुंबई-नागपुर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर 766 किलोमीटर लंबा होगा। इस कॉरिडोर का निर्माण मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग के
बगल से किया जाएगा। समृद्धि महामार्ग परियोजना को महाराष्ट्र स्टेट रोड डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा बनाया जा रहा है।

मुंबई-नागपुर के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन वर्धा, खापरी डिपो, पुलगांव, मालेगांव जहांगीर, जालना, करंजा लाड, मेहकर, शिरडी, नासिक, औरंगाबाद, इगतपुरी और शाहपुर से गुजरेगी। मुम्बई-नागपुर बुलेट ट्रेन परियोजना से प्रदेश के लगभग 10 जिलों को फायदा होगा। वहीं हाई स्पीड बुलेट ट्रेन से मुम्बई -नागपुर के बीच की दूरी को महज साढ़े तीन घंटे में तय करना संभव होगा।

मुंबई-नागपुर के अलावा देश के छह राज्यों में बुलेट ट्रेन परियोजना प्रस्तावित है। जिसके बारे में जानकारी केंद्रीय मंत्री राव साहेब दानवे ने पिछले महीने दी थी। उन्होंने बताया था कि, देश में मुंबई-नागपुर के अलावा छह और बुलेट ट्रेन परियोजना प्रस्तावित हैं। जिनमें दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-अमृतसर, दिल्ली-अहमदाबाद, मुंबई-हैदराबाद, चेन्नई-बेंगलुरू-मैसूर और वाराणसी-हावड़ा शामिल है। रेलवे बोर्ड को मुंबई-नागपुर के अलावा नई दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की डीपीआर भी मिल चुकी है।

Reported By:- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/swimming-pool-inside-the-car-and-heli-tree-on-the-roof-have-you-ever-seen-such-a-car/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x