उत्तर मुंबई के दहिसर इलाके में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। क्योंकि दहिसर पुलिस ने ड्रग्स (Drugs)का एक बड़ा कंसाइमनेंट पकड़ा है। दरअसल, पुलिस ने दहिसर चेकनाका के पास कार्रवाई करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 6 किलो 560 ग्राम चरस बरामद की है।
जप्त किये गए माल की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। इस ड्रग तस्कर का नाम विजय चौहान है। यह आरोपी यूपी से ड्रग्स बेचने के लिए मुंबई आया था। पुलिस को खबरियों के माध्यम से ड्रग तस्कर के बारे में जानकारी मिली थी। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी ड्रग तस्कर को धरधबोचा। इस ड्रग तस्कर के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय चौहान मुंबई के मालाड स्थित मालवणी इलाके में रहता है। पुलिस द्वारा आगे की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं अब पुलिस इस रैकेट से जुड़े और लोगों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। कोर्ट ने आरोपी को 17 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
मुंबई के युवाओं में ड्रग्स की लत बढ़ती जा रही है। जिसके कारण ड्रग्स का कारोबार फल-फूल रहा है। वहीं मुम्बई पुलिस भी आये दिन कार्रवाई करते हुए इन ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा कसते रहती है।
Repoeted By :- Rajesh Soni
Also read :-https://metromumbailive.com/before-holi-buy-cylinders-for-just-rs-643-book-soon/