ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई पुलिस ने मनसे कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार, IPL बस में की थी तोड़फोड़

136

मंगलवार रात मुंबई में पांच मनसे कार्यकर्ताओं ने पार्किंग में खड़ी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स की बस में तोड़फोड़ की थी। अब इस मामले में पुलिस (Police) ने कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने एक्शन लेते हुए तोड़फोड़ करने वाले मनसे वाहतुक सेना के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर किया है। कोलाबा पुलिस ने मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दरअसल, मनसे कार्यकर्ता आईपीएल की टीम के लिए बसों का कांट्रेक्ट दिल्ली की कंपनी को देने से नाराज थे। मनसे कार्यकर्ताओं की मांग थी कि बसों का कांट्रेक्ट महाराष्ट्र की कंपनी को मिलना चाहिए।

आपको बता दें कि, इस साल का आईपीएल मुम्बई में खेला जाएगा। मुम्बई के तीन अलग-अलग स्टेडियम में कुल 55 मैच खेले जाएंगे। जिनमें सीसीआई, डी. वाय. पाटिल और वानखेड़े स्टेडियम शामिल है। आईपीएल शुरू होने से पहले सभी टीम मुंबई पहुंच चुकी है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/mira-bhayander-municipality-budget-increased-by-rs-410-crore/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x