ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

टपरी पर मिलने वाली चाय भी हुई महंगी

599

हम सबके दिन की शुरुआत एक कप चाय से होती है। वहीं हम से कई लोग चाय (Tea) की टपरी पर चाय पीना पसंद करते है। लेकिन अब चाय की कीमतों को भी महँगाई की बुरी नजर लग गई है।

दरअसल, हर चीज की तरह चाय की कीमतों में भी आग लग चुकी है। अब लोगों को एक कप चाय के लिए दो रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। वर्तमान में एक ग्लास चाय के लिए आम आदमी को 10 रुपये चुकाने पड़ते है। लेकिन अब एक ग्लास चाय के लिए आम आदमी को 12 रुपये चुकाने होंगे।

शक्कर, दूध और दूध पाउडर के दाम बढ़ने के कारण टी-कॉफ़ी एसोसिएशन ने चाय की कीमतों को बढाने का फैसला लिया है।

बता दें कि, देश में इस समय हर जरुरी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। वही रूस-यूक्रेन जंग के कारण भी देश में कई खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ चुके हैं। जिनमें खाद्य तेल भी शामिल है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/police-caught-ganja-worth-rs-8-lakh-in-ghatkopar/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़