ताजा खबरेंदुनियादेशमुंबईराष्ट्रीय

रेलवे स्टेशनों के बाहर ऑटो-टैक्सी की भीड़ करने वालों के खिलाफ मुंबई पुलिस सख्त

134

मुंबई की नवनियुक्त(New Appointed) पुलिस कमिश्नर संजय पांडे मुंबईकरों की छोटी-छोटी समस्याओं को सुन रहे हैं। वहीं पांडे सिर्फ समस्याओं को सुन नहीं रहे हैं। बल्कि उनका समाधान भी निकाल रहे हैं। इस बीच पांडे ने मुंबई के रेलवे स्टेशनों के बाहर ऑटो-टैक्सी की भीड़ करने वालों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है।

दरअसल, पांडे ने सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को ऑटो-टैक्सी की भीड़ से होने वाली परेशानी को लेकर सोमवार को ऑटो-टैक्सी ड्राइवर यूनियनों वालों को अनुशासित और लोगों को परेशान ना करने की चेतावनी दी है। पुलिस के मुताबिक अब तक 900 वाहनों को हटाया गया। वहीं आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

इसके अलावा पांडे ने सिंग्नल तोड़कर बेस्ट बसों को दौड़ने वाले ड्राइवरों को भी चेतावनी दी है। आपको बता दें कि, पांडे जब से मुंबई पुलिस कमिश्नर बने हैं। तब से वे जनता से सोशल मीडिया के माध्यम से संवाद साध रहे हैं। यहां तक उन्होंने लोगों से बातचीत करने के लिए अपना पर्सनल मोबाइल नंबर तक आम जनता के साथ शेयर किया है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/cm-sent-list-to-cp-for-action/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x