ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबईकरों के सस्ते घर का सपना होगा पूरा, सिडको ने निकाली अतिरिक्त 1900 घरों की लॉटरी

132

मुंबई में घर खरीदना आम आदमी के बस की बात नहीं है। इसी वजह से गरीबों को सस्ते दामों पर घर(House) उपलब्ध कराने के लिए सिडको और महाड़ा द्वारा समय-समय पर लॉटरी निकाली जाती है। इस बीच सिडको ने अतिरिक्त 1900 घरों की घोषणा की है।

दरअसल, 26 जनवरी को सिडको द्वारा 5600 घरों की लॉटरी निकाली गई थी। जिसमें 1900 घरों को और जोड़ दिया गया है। जिसके बाद 6500 लोगों को घर उपलब्ध कराए जाएंगे। इन घरों को नवी मुम्बई और पनवेल में बनाया गया है।

जिनमें द्रोणागिरी, घनसोली, कलम्बोली, खारघर और तलोजा शामिल है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए द्रोणागिरी में 181, घनसोली में 12, कलम्बोली में 48, खारघर में 129 और तलोजा में 1535 यानी कुल मिलाकर 1905 फ्लैट्स उपलब्ध कराए जाएंगे।

वहीं सामान्य वर्ग के लिए कुल 4603 फ्लैट्स है। जिनमें द्रोणागिरी में 241, कलम्बोली में 22, खारघर में 88 और तलोजा में 4252 फ्लैट्स है। इस प्रकार कुल 6508 फ्लैट्स उपलब्ध कराए जाएंगे।
इन घरों के लिए आप सिडको की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

Reported By:- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/jail-for-cutting-trees-in-mumbai-bmc-strict/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x