ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में पेड़ काटने पर होगी जेल, BMC सख्त

153

मुंबई में होली (Holi)के दौरान कई लोग अवैध तरीकों से पेड़ कटाई करते हैं। जिसके कारण पर्यावरण को बहुत ज्यादा नुकसान होता है। इस बीच होली से पहले बीएमसी ने मुंबईकरों को पर्यावरण की रक्षा और उसके पोषण की याद दिलाई है। बीएमसी ने लोगों से पेड़ों की रक्षा करने की अपील की है। क्योंकि पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं।

बीएमसी ने महाराष्ट्र शहर क्षेत्र वृक्ष संरक्षण और संरक्षण अधिनियम 1975 के तहत किये गए विभिन्न प्रावधानों की धारा 21 की याद दिलाई है। जिसके तहत वृक्ष प्राधिकरण की अनुमति के बिना वृक्ष काटना अपराध है। अगर अब कोई अवैध तरीके से वृक्ष काटते पकड़ा गया तो उसके जुर्माने के साथ-साथ जेल की हवा भी खानी सकती है।

बीएमसी ने कहा कि, पेड़ काटने के प्रत्येक अपराध के लिए मिनिमम 1 हजार से 5 हजार रुपये तक का जुर्माना और 1 हफ्ते से लेकर 1 साल तक की सजा का प्रावधान है। इस संबंध में उद्यान अधीक्षक जीतेन्द्र परदेसी ने पर्यावरण की सुरक्षा की अपील करते हुए कहा कि, वृक्षो की अनाधिकृत कटाई पाए जाने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

आपको बता दें कि, मुम्बई शहर की आबादी लगातर बढ़ रही है। जिसके लिए घरों की मांग भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में घरों के निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर वनों को काटा जा रहा है। जिसके कारण शहर में वायु प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ रही है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/bad-news-for-mango-lovers-mangoes-will-get-expensive-this-year/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x