ताजा खबरें

मुंबईकर हो जाए गर्मी के लिए तैयार, शहर में गर्मी की दस्तक

142

पिछले कुछ दिनों से मुम्बईकर  (Mumbaikar)गुलाबी ठंड का आनंद उठा रहे हैं। लेकिन अब मुम्बईकरों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि शहर में गर्मी पड़ने की शुरुआत हो चुकी है।

दरअसल, गुरुवार को सांताक्रुज बेधशाला में मैक्सिमम टेम्परेचर 37.1 और कोलाबा वेधशाला में 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं आज भी शहर में मैक्सिमम टेम्परेचर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

रीजनल वेदर डिपार्टमेंट के अनुसार, गुरुवार को सांताक्रुज में दिन का तामपान 4.7 और कोलाबा में 1.7 डिग्री अधिक था। वहीं मुम्बई के मिनिमम टेम्परेचर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सांताक्रुज वेधशाला में न्यूनतम टेम्परेचर 2.2 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। वहीं कोलाबा वेधशाला में न्यूनतम टेम्परेचर 0.8 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। कल सांताक्रुज में न्यूनतम तापमान 22.2 और कोलाबा में न्यूनतम तापमान 22.5 रेकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा ईस्टर्न हवाओं में नमी अधिक है। इस वजह से आने वाले दिनों में मुम्बईकरों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/mumbaikars-will-get-rid-of-stray-dogs-2/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x