कोरोनाताजा खबरेंदुनियादेशमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई

मुंबईकरों को आवारा कुत्तों से मिलेगी निजात

142

पिछले दो सालों से कोरोना की वजह से मुंबई (Mumbai) में आवारा कुत्तो के नियंत्रण के लिए मनपा की ओर से चलाये जाने वाले नसबन्दी अभियान को गति नहीं मिल पाई है। नतीजा यह हुआ की शहर में आवारा कुत्तों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। वहीँ मुंबई शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगभग पांच लाख तक पहुंच गई है। बीएमसी ने कुत्तों से मुंबईकरों को निजात दिलाने के लिए एक बनाई है।

इन आवारा कुत्तों को मारा नहीं जा सकता है। इसलिए मनपा आवारा कुत्तो के लिए मुंबई के बाहर शेलटर बनाने का विचार कर रही है। ऐसा प्रस्ताव मनपा आयुक्त के पास सुरक्षित है। मनपा के पशु विभाग ने आवारा कुत्तो का नसबन्दी अभियान तेज कर दिया हे। जल्द ही पांच लाख आवारा कुत्तो के लिए शेलटर बनाया जाए ताकि मुम्बईकरो को आवारा कुत्तो से राहत मिल पाए ।
पिछले पांच सालो में 1.२२ लाख आवारा कुत्तो की नसबन्दी पर ९ करोड़ रूपये खर्च किए गए थे। मुंबई में आवारा कुत्तो से बाइक और ,साइकल सवारो को समस्याओ का सामना करना पड़ता है। कई बार यह आवारा कुत्ते लोगो को काट भी लेते है। इसी वजह से मनपा जल्द ही इन आवारा कुत्तों को शहर से कम करने का प्रयास कर रही हे।

Report By:- Rajesh Soni

Also Read By:- https://metromumbailive.com/last-night-was-the-coldest-in-mumbai-the-temperature-dropped-to-such-a-degree

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x