ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई

दिशा सालियान बदनामी मामले में फंसे नारायण और नितेश राणे, मामला दर्ज

248

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे उनके बेटे नितेश राणे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि नारायण और नितेश के खिलाफ दिशा सालियान के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मालवणी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। नारायण राणे पर दिशा सलियन को लेकर अपमानजनक बयान देने का आरोप है।

वहीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने निर्देश दिया है कि नारायण राणे, नितेश राणे और चंद्रकांत पाटिल के खिलाफ मीडिया के माध्यम से लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए तत्काल आपराधिक कार्रवाई की जाए।

रूपाली चाकणकर ने कहा कि, “दिवंगत दिशा सलियन की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। ऐसा बयान केंद्रीय मंत्री नारायण राणे  (Narayan Rane)ने दिया था। उसकी ऑटोप्सी रिपोर्ट के अनुसार, उसके साथ बलात्कार नहीं किया गया था और वह गर्भवती नहीं थी। ऐसा मालवणी पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में महिला आयोग को जानकारी दी है।

चाकणकर ने आगे कहा कि, दिशा सालियान के माता-पिता अपनी बेटी की मृत्यु के बाद भी उसकी बदनामी से व्यथित है। इसी वजह से केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, विधायक नितेश राणे और सभी संबंधितों के खिलाफ दिशा की मौत के बारे में झूठी और मानहानिकारक जानकारी देने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।

Report By:-Rajesh Soni

Also Read:- https://metromumbailive.com/mumbaikars-will-get-rid-of-stray-dogs/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x