ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया बनेगा और आकर्षक, परिसर का होगा विकास

156

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway Of India)पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। इस परिसर को पर्यटकों की सुख सुविधा की दृष्टि से विकास करके अधिक आकर्षक बनाया जाएगा। ऐसी जानकारी पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने दी।

गेटवे ऑफ़ इंडिया परिसर का विकास करने के लिए आदित्य ठाकरे की अध्यक्षता में मंत्रालय में बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में सांसद अरविंद सावंत, पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव वलसा नायर, पुरातत्व विभाग के संचालक तेजस गर्ग उपस्थित थे।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि गेटवे ऑफ इंडिया के मुख्य भाग और गुम्बद की एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार करना आवश्यक है। साथ ही क्षेत्र में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए क्षेत्र में सुविधाओं को ठीक से डिजाइन किया जाएगा।

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 75 फीट ऊंचा झंडा लगाकर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को आकर्षक बनाने की योजना है। सुरक्षा गार्डों के केबिन, शौचालय, पुराने जमाने की स्ट्रीट लाइट,क्षेत्र सूचना बोर्ड, सड़क के डिवाइडर पर छोटे फ्लैगपोल आदि में सुधार का सुझाव उन्होंने इस मौके पर दिया।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/vasai-virar-in-darkness-even-after-spending-96-crores/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x