दुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

96 करोड़ खर्च करने के बाद भी वसई-विरार अंधेरे में!

146

वसई-विरार (vasai- Virar)मनपा ने 2022-23 के बजट में शहर की स्ट्रीट लाइट के लिए 96 करोड़ 12 लाख रुपये का बजट पास किया था।लेकिन अब भी अधिकतर लाइट बंद है। इसी वजह से शाम ढलते ही सड़कों पर अंधेरा पसर जाता है। इससे संबंधित अधिकारी ने कहा कि कुछ जगहों पर केबल वायर टूटने से लाइट बंद है। जल्द ही उन्हें दुरुस्त किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, मनपा ने 2022-23 के बजट में शहर की स्ट्रीट लाइट की मरम्मत एवं देखभाल, नए पोल व भूमिगत केबल के लिए 96 करोड़ 12 लाख रुपये दिए गए हैं। मगर विभाग की लापरवाही की वजह से अब तक कोई काम नहीं किया गया है। 2021-22 में भी स्ट्रीट लाइट के लिए बजट की राशि 48 करोड़ 66 लाख थी। जो इस वर्ष डबल कर दी गई है।

वहीं सड़क पर अंधेरे से दुर्घटनाएं, छेड़छाड़ और लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही है। इस संबंध में शिवसेना नेता और पूर्व नगरसेवक राजकुमार चोरगे ने मनपा आयुक्त अनिल कुमार पवार को शिकायत पत्र भी दिया था।

Reorted By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/municipality-will-plant-75-thousand-trees-in-the-area-adjacent-to-mumbai/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x