महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बढ़ते कोरोना मामलों के बाद सरकार ने 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। लॉकडाउन बढ़ने की खबर के बाद मध्यप्रदेश के प्रवासी मजदूर (Migrante labour)अपने गांव जाने के लिए नागुपर बस स्टैंड पर भारी संख्या में जमा हो गए हैं। पिछले साल ऐसा ही नजारा लॉकडाउन के दौरान देखने मिला था।
महाराष्ट्र के नागपुर में सख्त लॉकडाउन के बाद भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से रोजाना नागपुर में 3 हजार से ज्यादा मामले रिकॉर्ड दर्ज किये जा रहे हैं। अब लॉकडाउन के बढ़ते पीरियड से प्रवासी मजदूर(Migrante labour) घबराने लगे हैं। इसी वजह से आज नागपुर बस स्टैंड में भारी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने गांव मध्यप्रदेश जाने के लिए जमा हुए हैं।
इस दौरान एक प्रवासी मजदूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, हमें पता चला है कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच बस सेवाओं को बंद कर दिया गया है, इसी वजह से हम नागपुर छोड़कर अपने गांव जा रहे हैं।
बता दें कि, कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र (Maharastra) में लगातार बढ़ते कोरोना मामले के मद्देनजर ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दोनों राज्यों के बीच चलने वाली अंतर राजजीय बस सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया था। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बीच 21 मार्च से 31 मार्च तक बस सेवाओं को बंद रखने का फैसला लिया गया ।
मध्यप्रदेश में भी महाराष्ट्र की तरह कोरोना वायरस ने पैर फैलाना शुरू कर दिया है।
मध्यप्रदेश में कोरोना के अब तक 2,71,957 मामले आ चुके हैं। जिनमें से 2,62,031 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के एक्टिव केस 6,032 हैं। अब तक राज्य में कोरोना से 3,894 लोगों की मौत हुई है।
Report by: Rajesh Soni
Also read: NIA को शक, क्या एंटीलिया विस्फोट मामले की साजिश मुम्बई पुलिस कार्यालय और वाझे के घर पर रची गई थी