साल 2021 का सबसे पहला चक्रवात तूफान अरब सागर में आने का अंदाजा है। चक्रवात ‘टॉकटाई’ के मद्देनजर भारत (India) के दक्षिण हिस्से में स्थित सभी राज्यों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के महानिदेशक एसएन प्रधान ने जानकारी दी कि, चक्रवात तूफान ”टॉकटाई” के मद्देनजर केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र (Maharashtra) में पहले से ही 24 दलों को तैनात कर दिया गया है। इसके साथ-साथ 29 दलों को यहां अलर्ट पर रखा गया है।
चक्रवात तूफान को देखते हुए केरल के जिन तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया था, अब वहां से रेड अलर्ट हटा लिया गया है। इन जिलों में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और पत्तनंतिट्टा शामिल थे। अब रेड अलर्ट को हटाकर येलो और ग्रीन कर दिया गया है। वहीं अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, मलप्पुरम, पलक्कड़, कोझीकोड, वायनाड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसी के साथ केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश (Rain) के कारण समुद्र का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने लगा है। समुद्र किनारे वाले गांवों में पानी को घुसने से रोकने के लिए बनाई गई दीवारें भी टूटकर बह गई।
बता दें कि, ‘भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने गुरुवार को बताया था कि, ‘दक्षिण-पूर्व अरब सागर और इससे सटे लक्ष्यद्वीप क्षेत्र में आज एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। अपनी रिपोर्ट में, मौसम विभाग ने कहा कि, ‘निम्न-दबाव वाला क्षेत्र शनिवार सुबह तक उसी क्षेत्र में एक डिप्रेशन बनाएगा और उससे अगले 24 घंटों के दौरान एक चक्रवर्ती तूफान में तब्दील हो जाएगा।
मौसम (Monsoon) विभाग के अनुसार, ‘अगले तीन से चार दिनों में गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में चक्रवात तूफान ‘टॉकटाई’ आने की संभावना है। यह तूफान 17 से 18 मई को गुजरात में तबाही मचा सकता है। वहीं राज्य सरकारों ने मछुआरों को समुद्र किनारे जाने से साफ मना किया है।
Report by : Rajesh Soni
Also read : शर्मनाक: महाराष्ट्र में ‘जाति पंचायत’ ने महिला को दूसरी शादी करने के लिए थूक चाटने का सुनाया तालिबानी फरमान