हम हमेशा अलग-अलग शहरों में अलग-अलग जोन देखते हैं। आपने नो पार्किंग जोन, नो हॉकिंग जोन के बारे में सुना होगा। मुंबई (Mumbai) में भी आपको ऐसे जोन देखने को मिलेंगे। लेकिन अब मुंबई में एक नए जोन की बात हो रही है। यह जोन है नो किसिंग जोन। नो किसिंग जोन को मुंबई के बोरीवली पश्चिम स्थित जॉगर्स पार्क के पास नागरिकों द्वारा घोषित किया गया है।
हुआ यूं कि बोरीवली वेस्ट में जॉगर्स पार्क के पास सड़क पर एक युवा जोड़ा अश्लील कृत्य कर रहा था। नतीजतन इस एरिया में रहने वाले नागरिकों को परेशानी होने लगी। और इसी तरह के कपल्स को रोकने के लिए सड़कों पर नो किसिंग जोन लिखा गया है। सत्यम शिवम सुंदरम सोसाइटी, चिकुवाड़ी, बोरीवली,जॉगर्स पार्क इसी सोसाइटी के पास है।
यह वह जगह है जहां लोग एक्सरसाइज और वॉकिंग के लिए जाते हैं। कोविड काल में कई जगहों पर जाने पर पाबंदी है। ऐसे में युवा जोड़े बाइक या कार में यहां आते हैं और अश्लील कृत्य करते हैं। यह एक हाई प्रोफाइल क्षेत्र है। और इस हाई प्रोफाइल क्षेत्र के बीच में एक गार्डन बनाया गया है। यहां कपल्स हमेशा अश्लील हरकत करते हुए नजर आ जाते हैं।
यहां के स्थानीय लोगों ने इस तरह के जोड़ों को रोकने के लिए यह नया तरीका अपनाया है। और गार्डन के बाहर सड़क पर नो किसिंग जोन लिखा दिया। खास बात यह है कि नागरिकों द्वारा इस तरह लिखने का असर भी पड़ा है। नतीजतन, क्षेत्र में अब कम जोड़े हैं, ऐसा एरिया के लोगों ने जानकारी दी है।
Report by : Rajesh Soni
Also read : बाढ़ ग्रस्तों की मदद के लिए आगे आई भाजपा