सोमवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) में परिवहन विभाग ने दो ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत की। अपडेटेड प्रणाली ‘सारथी 4.0’ का उद्घाटन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया। इसमें वाहन पंजीकरण एवं लर्निंग लाइसेंस की सुविधा को ऑनलाइन कर दिया गया है। इस दौरान परिवहन मंत्री अनिल परब ने कहा कि, दफ्तरों में भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए ऑनलाइन सेवाएं बहुत अवशक हैं।
राज्य में हर साल 15 लाख से ज्यादा लर्निग लाइसेंस जारी होते हैं| 20 लाख से ज्यादा नए वाहन पंजीकृत होते हैं। इस काम में नागरिकों के अंदाजा 100 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। इससे करीब 200 अधिकारियों के कार्यभार में कम करने में सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि, राज्य में ऑनलाइन ज्यादा से ज्यादा सेवाएं प्रदान करके आम जनता के समय, धन एवं श्रम को बचाने के प्रयास किए जाएं।
Report by : Aarti Verma
Also read : महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ले सकती है डोर टू डोर वैक्सीनेशन पर। फैसला