ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

एक व्यापारी के पास आया अंडरवर्ल्ड डॉन का कॉल, 50 लाख रुपयों की मांग

670

एक व्यापारी के पास रंगदारी के लिए विदेश से इंटरनेशनल डॉन (Don) का फ़ोन आया है। व्यापारी से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। इस मामले में घाटकोपर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित कारोबारी ने गैंगस्टर फहीम मचमच पर धमकी देने एवं फिरौती मांगने का आरोप लगाया है। इससे पुलिस को शंका है कि मुंबई में अंडरवर्ल्ड एक बार फिर से आ गया है। फहीम मचमच के खिलाफ मुंबई में सैकड़ों काफी मामले दर्ज किये गए है। फहीम डी कंपनी का शार्प शूटर हुआ करता था। डी कंपनी में छोटा राजन के बाद से फहीम की दखलदांजी बढ़ गई थी।

सूत्रों के अनुसार, फहीम ने 2018 में यूपी, रत्नागिरी, मध्य प्रदेश, कुर्ला, गोवंडी, साकीनाका, पंजाब एवं राजस्थान से युवाओं की अंडरवर्ल्ड में भर्ती की थी। बहुत अधिक बोलने के कारण से फहीम को डी कंपनी में मचमच नाम दिया गया था| बाद में जो फहीम मचमच हो गया। डी कंपनी में दाऊद इब्राहिम तथा छोटा शकील की बिल्डरों से फिरौती वसूलने की जिम्मेदारी फहीम मचमच ही संभालता है। घाटकोपर की पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

Report by : Aarti Verma

Also read : अब वाहन रजिस्ट्रेशन और लर्निंग लाइसेंस के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़