ताजा खबरें

गर्लफ्रेंड तो दूर कोई मुझसे कोई बात भी नहीं करता था, हृथिक रोशन ने बयान किया अपना दर्द

132

बॉलीवुड में हैंडसम अभिनेताओं की लिस्ट में ऋतिक रोशन Hrithik Roshan)का नाम सबसे पहले लिया जाता है। अपने गुड लुक्स की वजह से ऋतिक को ग्रीक गॉड भी कहा जाता है। एक्टिंग के अलावा ऋतिक अपने किलर लुक्स और अपने बेहतरीन डांसिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। लेकिन ऋतिक को बचपन में अपनी शारीरिक और मानसिक बीमारी की वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बारे में ऋतिक ने एक इंटरव्यू में बात की।

इंटरव्यू में ऋतिक रोशन ने अपने बचपन की यादों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘जब वह छोटे थे तो उनकी बोली साफ नहीं होती थी। बोलते-बोलते वह हकलाने लगता था। इसलिए उन्हें स्कूल में चिढ़ाया जाता था। इसलिए उसका कोई दोस्त नहीं था।’ उसी इंटरव्यू में ऋतिक ने बताया कि जब वो स्कूल से घर आते थे तो बहुत रोते थे, उनका बचपन बहुत दर्द भरा था।इन सब से उबरने के लिए ऋतिक ने मेडिकल ट्रीटमेंट कराया था। इतना ही नहीं डॉक्टर्स ने ऋतिक को एक्टर न बनने की सलाह दी थी। क्योंकि कमर दर्द की वजह से वह डांस नहीं कर पाते थे। ऋतिक के लिए बचपन के ये दिन काफी दर्द भरे थे। ऋतिक ने कहा कि वह इससे काफी समय से निराश थे। लेकिन ऋतिक ने अपनी शारीरिक और मानसिक बीमारियों पर काबू पाया और खुद को मजबूत किया। इतना ही नहीं आज ऋतिक बॉलीवुड में बेहतरीन डांसर के तौर पर जाने जाते हैं।

ऋतिक रोशन अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और साथ ही डांस से भी वो सबका ध्यान खींच लेते हैं। ऋतिक इन दिनों सबा आजाद के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। ऋतिक और सबा की लव स्टोरी भी लगातार चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबा और ऋतिक की पहली मुलाकात ट्विटर पर हुई थी और उसके बाद से उन्हें कई बार एक साथ भी स्पॉट किया जा चूका है।

Also Read :- https://metromumbailive.com/know-petrol-diesel-karate-today/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x