ताजा खबरें

मंदिर गए तो मुँह छुपाने की क्या जरुरत ? ट्रोलर्स के निशाने पर आए शाहरुख़ खान

469

बॉलीवुड (Bollywood)के बादशाह कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के चाहने वालों की तादाद काफी बड़ी है. शाहरुख की वायरल फोटो और वीडियो को लोग खूब पसंद करते हैं. शाहरुख के फैन्स शाहरुख की फिल्म पठान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख कल वैष्णोदेवी के दर्शन भी कर चुके हैं. जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी के मंदिर परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अब वैष्णोदेवी के दर्शन कर शाहरुख वापस मुंबई आ गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई फैंस कमेंट कर शाहरुख को ट्रोल किया।

वायरल वीडियो में शाहरुख काला मास्क, नीली शर्ट और काली पैंट पहने नजर आ रहे हैं. वीडियो में शाहरुख का चेहरा नहीं दिख रहा है। ऐसे में अब कुछ फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक ने पूछा की शाहरुख राज कुंद्रा की तरह अपना चेहरा क्यों छुपा रहे हैं ?वही किसीने ने ये तक कह दिया की यह शाहरुख है या उसका बॉडी डबल? वही एक और यूज़र पूछता है की क्या वह पब्लिसिटी स्टंट कर रहा है क्योंकि पठान रिलीज होने वाली है?

जानकारी के लिए आपको बतादें की शाहरुख़ की फिल्म का गाना बेशर्म रंग कल रिलीज़ हो चूका है वही फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को पर्दे पर आएगी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में होंगी। ‘बेशर्म रंग’ गाने में शाहरुख और दीपिका की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

Also Read :- https://metromumbailive.com/in-mumbais-khar-a-minor-blackmailed-a-girl-by-making-an-obscene-video/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़