कोरोना (Corona) वायरस से ऊबर रहे मुंबई (Mumbai) शहर की रफ्तार पर एक बार फिर से ब्रेक लग गया है। शहर में बारिश ने दस्तक दे दी है। मसलाधार बारिश लगातार जारी है, जिसके बाद शहर के काफी इलाकों में पानी भर गया है। बारिश का सिलसिला मुंबई एवं आसपास सटे शहरों के कुछ इलाकों में दिखा है। कुछ इलाकों रुक-रुककर बारिश हो रही थी।
मुंबई पहली बारिश में ही बेहाल हो गई। मसलाधर बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया है। ट्रेनों के पहिए भी रुक गए। इसी मध्य में मुंबई में हाई टाइड को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मुंबई के अंधेरी, माहिम के साथ और भी कई इलाकों में सड़कों एवं अंडरपास पर पानी भर गया है।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश के 4 महीने में 18 दिन खतरनाक हैं। इनमें से 6 दिन तो सिर्फ जून के महीने में ही हैं। इस 18 दिनों में हाई टाइड के दौरान समुद्र की लहरों की ऊंचाई करीब 5 मीटर तक रहेगी। अगर हाई टाइड के समय बारिश हुई तो मुंबईकरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
आमतौर पर मुंबई में बारिश का वेलकम 10 जून को होता है। इस बार बारिश ने एक दिन पहले ही दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने मॉनसून के दौरान समुद्र के ऊंची लहरों से मुंबईकरों को अभी से सतर्क कर दिया है। लॉकडाउन के बाद ही धीरे-धीरे खुल रही। बारिश का लुत्फ उठाने के लिए मुंबई से लोग समुद्र किनारे जाते हैं, ऐसे में मुंबईकर हाई टाइड के लहरों की चपेट में न आएं।
Report by : Aarti Verma
Also read : मुम्बई में रेल पटरियों पर जलभराव की समस्या को खत्म करने के ले बॉम्बे IIT की मदद- पीयूष गोयल