महाराष्ट्र (Mahsrashtra)की राजनीति में रोजाना नए -नए घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। वहीं अब शिंदे गुट में मंत्री पद को लेकर नाराजगी की खबरें सामने आ रही हैं। यह नाराजगी भी बगावत में बदल सकती है।
दरअसल, महाराष्ट्र में नई सरकार को बनकर दो महीने का वक्त बीत चुका है। लेकिन मंत्री पद न मिलने से कई विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। इस बीच शिंदे -फडणवीस सरकार के दूसरा मंत्री मंडल विस्तार को काफी लंबा समय लग सकता है।
शिंदे गुट में कई विधायक मंत्री बनने की इच्छा रखते हैं। लेकिन हर किसीको मंत्री पद मिलना असंभव है। ऐसे में शिंदे गुट में नाराज विधायकों की संख्या बढ़ने की खबरें लगातार सामने आ रही है। इस वजह से कई विधायक शिंदे गुट को छोड़ सकते हैं। ऐसी राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है।
अब देखने वाली बात होगी कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नाराज विधायकों को कैसे मनाते हैं? वहीं शिंदे -फडणवीस सरकार का दूसरा मंत्री मंडल विस्तार कब होता है? इसके अलावा इस मंत्री मंडल विस्तार में किस -किस को जगह मिलती हैं? यह तो वक्त ही बताएगा।
Reported By :- Rajesh Soni
Also Read :-https://metromumbailive.com/after-watching-sunny-deols-film-manoj-rawat-chose-the-goal-of-becoming-an-ips/