ताजा खबरें

शिवसैनिकों को ढूंढकर मारने वाला अब तक पैदा नहीं हुआ, शिंदे गुट को उद्धव गुट के विधायक का जवाब

144

शिवसेना नेता (Shivsena Leader)और विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने बीड में शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, “शिवसैनिकों को ढूंढकर मारने वाला अभी तक पैदा नहीं हुआ है। शिवसैनिकों को ढूंढकर मारा जायेगा। ऐसी चेतावनी संजय गायकवाड ने दी थी। उसी बयान का जवाब अंबादास दानवे ने दिया है।

संजय गायकवाड़ ने एक संवाद करते हुए कहा था कि, “कोई मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अभद्र बोलेगा तो उसको चुन चुनकर और गिन -गिनकर मारेंगे। इस पर अब शिवसेना नेताओं ने जोरदार पलटवार किया है।

शिवसेना के अंबादास दानवे ने गायकवाड़ की आलोचना की है। अगर संजय गायकवाड़ में हिम्मत है तो उन्हें कायराना बोलने के बजाय आगे आना चाहिए। उन्होंने गायकवाड़ को चेतावनी दी कि उन्हें पता चल जाएगा कि कौन चुन चुनकर मारेगा और कौन गिन गिनकर मारेगा।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/3-thousand-500-crore-rupees-were-spent-in-toppling-the-maharashtra-government-nana-patole-alleges/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x