ताजा खबरें

मुंबई में बारिश के समय मेट्रो में बढ़ी यात्रियों की संख्या

2.5k
Metro Crowd
Metro Crowd

Metro Crowd: मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित होने और सड़कों पर पानी भर जाने के बीच, मेट्रो सेवाएं यात्रियों के लिए सबसे भरोसेमंद यात्रा साथी साबित हुई हैं। सही समय पर पहुंचने और बेहतर सुविधा के साथ, इन सेवाओं ने किसी भी मौसम में सबसे अच्छे यात्रा साधनों के रूप में मेट्रो ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया है।(Metro Crowd)

मेट्रो ट्रैन समयानुसार होने पर लोगो का भरोसा बढ़ गया है। सोमवार को शाम 6 बजे तक मेट्रो की सवारियों की संख्या 1.41 लाख तक पहुंच गई, जिसे 282 सेवाओं द्वारा सहायता मिली। मानसून के मौसम में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, अतिरिक्त 24 सेवाएं शुरू की गई हैं, जिससे मानसून की शुरुआत से ही यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।(Metro Crowd)

भारी बारिश और चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति के बावजूद, मेट्रो लाइन 2ए और 7 ने सुचारू रूप से काम करना जारी रखा है, जिससे मुंबईकरों के लिए परिवहन का एक भरोसेमंद तरीका उपलब्ध हुआ है। मेट्रो प्रणाली का उन्नत बुनियादी ढांचा और समर्पित कर्मचारी यह सुनिश्चित करते हैं कि सेवाएँ निर्बाध रहें, जिससे यह यात्रियों के लिए पसंदीदा विकल्प बन गया है।(Metro Crowd)

Also Read: घोड़बंदर रोड पर अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जाम, भायंदर तक बनेगी नई सड़क!

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x