ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

भीषण गर्मी के कारण महाराष्ट्र में एक व्यक्ति की गई जान

159

भारत के मौसम विभाग (Weather Department) ने कहा था कि सूरज का यूवी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर पहुंचने के साथ ही सूरज की अल्ट्रावॉयलेट किरणों की तीव्रता बढ़ेगी। जिसके कारण मौसम गर्म होगा। वहीं नागरिकों को काफी असुविधा होगी। इस बीच उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में लू चल रही है। तापमान के 42 डिग्री तक पहुंचने से आम लोगों को मुश्किल हो रही हैं। वहीं जिले में एक किसान की लू लगने से मौत हो गई।

किसान जितेंद्र माली हीटस्ट्रोक की चपेट में आ गया और हीटस्ट्रोक से उसकी मौत हो गई। किसान जितेंद्र माली रोज की तरह अपने खेत में गया हुआ था। दिन भर काम करने के बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि इलाज के पहले जितेंद्र माली की मौत हो गई। चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि उसकी मौत हीट स्ट्रोक से हुई है।

आपको बता दें कि, महाराष्ट्र में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ते जा रहा है। आलम यह कि प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। वहीं लगातार बढ़ती गर्मी के कारण आम आदमी बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना कर रहा है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/hijab-controversey-hijab-controversy-reaches-supreme-court/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x