ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

भारत में लोग खरीद रहे हैं दुनिया की सबसे महंगी LPG गैस

141

भारत में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। अब आलम यह है कि देश में पेट्रोल के दाम 125 रुपये के करीब पहुंच चुके हैं। वहीं देश के ज्यादातर हिस्सों में डीजल के दाम शतक लगा चुके हैं। जिसके कारण देश में महंगाई को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।

वहीं वर्तमान समय में भारत के लोग दुनिया में सबसे महंगा घरेलू गैस सिलेंडर खरीद रहे हैं। रुपये की पर्चेजिंग पॉवर के मुताबिक, भारत में प्रति किलोग्राम एलपीजी के दाम सबसे अधिक है। पर्चेजिंग पॉवर के हिसाब से एलपीजी 3.5 डॉलर प्रति किलोग्राम के भाव से है। ऐसे में लोगों की रोजाना की आय का 15.6 फीसदी हिस्‍सा LPG पर खर्च हो रहा है। प्रति व्‍यक्ति की रोजाना आमदनी में से इतना बड़ा हिस्‍सा अन्‍य किसी देश में LPG पर खर्च नहीं हो रहा है।

आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले केंद्र की मोदी सरकार ने LPG सिलिंडरों के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद कई राज्यों में घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम 1000 रुपये के करीब पहुंच चुके हैं।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/bmcs-big-gift-to-mumbaikars-will-get-treatment-from-specialist-doctors-near-home/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x