ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

रेलवे में लगे आधुनिक CCTV कैमरें बने अपराधियों के लिए काल

136

इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम के अंतर्गत मुंबई के उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। रेलवे परिसर में होनेवाले अपराधों पर नकेल कसने के लिए आधुनिक CCTV कैमरे लगाए गए हैं। जो अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसने में काफी मददगार साबित हो रहा है। साथ ही यात्रियों के खोए हुए सामानों का पता लगाकर लौटाने में भी मददगार साबित हो रहा है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के तहत विभिन्न मामलों से वसूले किये गए जुर्माना में 10% की जबरदस्त वृद्धि हुई है। CCTV कैमरों की मदद से स्टेशनों पर लगातार निगरानी की जाती है। यही कारण है चोरों द्वारा चुराए गए सामानों को पश्चिम रेलवे यात्रियों को वापस लौटाने में सफल हो रही है।

पश्चिम रेलवे के रेल सुरक्षा बल ने वर्ष भर में यात्रियों और रेल संपत्ति की सुरक्षा के लिए कई अभियान चलाए हैं। जिनमें ऑपेरशन नन्हे फरिश्ते जैसे अभियान शामिल है। वहीं रेल सुरक्षा बल ने लगभग 2.5 करोड़ रुपये के मूल्य के सामानों को असली मालिको को लौटाया है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/man-raped-an-animal/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x