ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

उद्धव ठाकरे की पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने वाले BJP नेता को पुलिस का नोटिस

159

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भाजपा के महाराष्ट्र सोशल मीडिया प्रभारी जितेन गजरिया को पुलिस ने नोटिस जारी किया है।

पुलिस की साइबर सेल ने जवाब दाखिल करने के लिए जितेन गजरिया को बुलाया है। रश्मि ठाकरे को लेकर जितेन गजरिया द्वारा आपत्तिजनक ट्वीट करने की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने गजरिया को नोटिस जारी किया है।

भाजपा के महाराष्ट्र सोशल मीडिया प्रभारी जितेन गजरिया ने रश्मि ठाकरे के खिलाफ ट्वीट करते हुए ‘महाराष्ट्र की रबड़ी देवी’ के रूप में आपत्तिजनक पोस्ट लिखा है। इस ट्वीट से अब साइबर पुलिस ने जितेन गजरिया को नोटिस भेजकर जवाब दाखिल करने के लिए बुलाया है।

इस ट्वीट के साथ ही जितेन गजारिया ने राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट भी किया है. अब साइबर पुलिस ने जितेन गजारिया को ट्वीट के पीछे के मकसद और उसमें लिखे टेक्स्ट का पता लगाने के लिए नोटिस भेजा है। पुलिस द्वारा गजारिया से जवाब रिकॉर्ड किया जाएगा।

जितेन गजरिया द्वारा किया गया पोस्ट अत्यधिक आपत्तिजनक है। जिसका महाविकास अघाड़ी के पदाधिकारियों ने विरोध किया था। इसके बाद साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। दोषी पाए जाने पर जितेन गजारिया को गिरफ्तार किया जा सकता है।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – नालासोपारा में पुलिस वालों की दरिंदगी

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x