ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर क्या बोली कंगना रनौत?

136

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत देश के कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती रहती हैं। अपनी बातें अपनी सोच वो हमेशा ही सोशल मीडिया के जरिये जाहिर करती रहती है।

कंगना रनौत का यही अंदाज़ कई बार उनपर भारी भी पड़ा है। कंगना के लगातार आप्पतिजनक बयानों की वजह से उनका ट्विटर अकाउंट भी डिलीट किया जा चूका है। जिसके बाद वो इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये अपनी राय लोगों के सामने रखती है। वहीं आज कंगना अपने एक और बयान के चलते काफी सुर्ख़ियों में है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जनवरी को पंजाब के दौरे पर थे। तब उनकी सुरक्षा में चूक हो गई। कुछ किसान प्रदर्शनकारियों की वजह से PM मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर लगभग 20 मिनट तक रूका रहा।

सुरक्षा में हुई इस चूक की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई। इसी बीच कंगना रनौत ने भी अपनी राय रखी है। कंगना ने इस घटना को शर्मनाक बताया और पंजाब को आतंकी गतिविधियों का अड्डा तक करार दिया।

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि, पंजाब में जो हुआ, वो शर्मनाक है। प्रधानमंत्री 140 करोड़ जनता की आवाज हैं। उनपर इस तरह हमले का मतलब है, देश के हर नागरिक पर हमला।

ये हमारे डेमोक्रेसी पर भी एक तरह का हमला है। पंजाब आतंकी गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है। अगर हम अभी भी नहीं रोकते तो आगे देश को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके साथ ही कंगना ने हैशटैग #BHARATSTANDWITHMODIJI का भी इस्तेमाल किया।

यही नहीं कंगना ने इससे पहले भी देश की आज़ादी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि, ‘हमें असली आज़ादी 1947 में नहीं बल्कि 2014 मिली। कंगना के इस बयान के बाद देश भर में उनकी काफी आलोचना भी की गई थी।

 

Reported By – Tripti Singh

Also Read – RRR के बाद पृथ्वीराज की भी रिलीज़ डेट भी टली

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x