ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

लाउडस्पीकर विवाद के बीच राज ठाकरे ने अपने पोते का नामकरण किया, जानिए उनके पोते का नाम

169

शिवतीर्थ पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे(Raj Thackeray) के पोते (राज ठाकरे पोते) का नामकरण समारोह हुआ। 5 अप्रैल को अमित ठाकरे और मिताली को पुत्र प्राप्ति हुई थी।

आज (शुक्रवार) आयोजित एक नामकरण समारोह में राज के पोते का नाम ‘कियान’ रखा गया। इस मौके पर शिवतीर्थ को फूलों से सजाया गया। 11 दिसंबर, 2017 को अमित और मिताली की सगाई हुई थी।
करीब एक साल बाद 27 जनवरी 2019 को दोनों की शादी संपन्न हुई। कुछ दिनों पहले अमित ने फेसबुक पर बच्चे की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट की थी।

राज ठाकरे के पोते के नाम को लेकर काफी चर्चा हुई थी। सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट वायरल हुए। आखिरकार पोते का नाम सामने आ ही गया है। पोते के नाम कियान रखा गया है। इस नाम का अर्थ है ईश्वर की कृपा और इसे भगवान विष्णु का दूसरा नाम माना जाता है। इस नाम का एक अन्य अर्थ प्राचीन या राजशाही है।

अमित और मिताली को कॉलेज में ही प्यार हो गया था। दोनों एक दूसरे को शादी से करीब दस साल पहले से जानते थे। अमित ठाकरे पोद्दार कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे थे. मिताली रुइया कॉलेज में आर्ट्स की पढ़ाई कर रही थी।चूंकि मिताली और उर्वशी दोस्त हैं, इसलिए मिताली कृष्णकुंज आती रहती थी। जब इस जोड़े ने अपने परिवार को अपने रिश्ते के बारे में बताया, तो वे मान गए।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/rana-supporters-ransacked-shiv-sena-office/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x