कोरोनामहाराष्ट्रमुंबई

राहुल और प्रियंका गांधी के बेहद करीबी राज्यसभा सांसद राजीव सातव का कोरोना से निधन

139

महाराष्ट्र (Maharashtra) में जानलेवा कोरोना (Corona) वायरस की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा रखा है। इसी बीच कोरोना वायरस के कारण कांग्रेस (Congress) के राज्यसभा सांसद राजीव सातव का दुखद निधन हो गया। उनका उपचार महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे के एक अस्पताल में चल रहा था। रविवार यानी आज सुबह उनकी मृत्यु की खबर सामने आई।

राजीव सातव को कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का बेहद करीबी माना जाता था। राजीव सातव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendre Modi), लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

बता दें कि, राजीव सातव 22 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जहांगीर अस्पताल में एडमिट किया गया था। अस्पताल में उनकी हालत सुधरने के बदले दिनों ओ दिन और बिगड़ती गई। जिसके बाद राजीव को वेंटिलेटर पर रखा गया था।

कुछ दिन वेंटिलेटर पर रखने के बाद सातव की सेहत में थोड़ा बहुत सुधार भी दिखने लगा था। वहीं उनकी कोरोना रिपोर्ट तक नेगेटिव आई थी। उस दौरान चिकित्सकों ने कहा था सातव का स्वास्थ्य बेहतर हैं और उन्हें जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने से पहले ही सातव की तबियत फिर से ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद सातव को फिर से वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत पड़ गई। कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सातव को निमोनिया की शिकायत पाई गई।

शनिवार को जालना में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी सातव के स्वास्थ्य को लेकर लोगों को जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि, ‘सातव की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा था। लेकिन उनकी तबियत वापस खराब हो गई और अब उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों को पता चला कि, ‘सातव साइटोमेगालो वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इस मामले में एक्सपर्ट्स की एडवाइस ली जा रही है।

वहीं रविवार यानी आज टोपे सातव से जहांगीर अस्पताल में उनकी सेहत के बारे में जानने के लिए मिलने जाने वाले थे। हालांकि टोपे के जाने से पहले ही उनके निधन की सूचना आ गई।

Report by : Rajesh Soni

Also read : मासूम बच्चे के परिवार का मेट्रो मुंबई ने भरा पेट

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x