ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

राणे को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आया फ़ोन, बातचीत हुई कैमरे में रिकॉर्ड

259

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की जन आशीर्वाद यात्रा सिर्फ महाराष्ट्र में नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। अक्सर राणे अपने बयानों के चलते मीडिया में बने रहते हैं। वहीं राणे की यात्रा पर बीजेपी के साथ-साथ सत्ताधारी महाविकास अघाड़ी सरकार के नेता भी नजर रखे हुए हैं।

इस बीच आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नारायण राणे (Narayan Rane) को फोन किया। राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने फोन कर राणे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। नारायण राणे इस समय अपने गढ़ यानी कोंकण में हैं। वह हर तालुका-गांव जाकर लोगों का आशीर्वाद ले रहे हैं। यात्रा के दौरान आज नारायण राणे को राजनाथ सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन आया। मीडिया के कैमरे स्वाभाविक रूप से राणे पर लगे थे। इस दौरान राणे और राजनाथ सिंह के बीच की बातचीत मीडिया के कैमरों में कैद हो गई।

जब राजनाथ सिंह ने राणे से पूछा कि आपका स्वास्थ्य कैसा है? तो राणे ने कहा, “सर, मैं अच्छा हूं। मैं अस्पताल में नहीं था। मैं घर पर था।” राजनाथ सिंह ने राणे को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी और बाकी की यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। अंत में राणे ने राजनाथ सिंह को धन्यवाद दिया।

Report by : Rajesh Soni

Also read : आतंकवाद के सामने महाशक्तियों की असफलता

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x