ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

रनवीर सिंह ने खरीदा 119 करोड़ का फ्लैट

133

बॉलीवुड (Bollywood) के पॉपुलर और पावर कपल कहे जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अब जल्द ही शाहरुख खान और सलमान खान के पड़ोसी बनने जा रहे हैं। रणवीर सिंह ने सागर रेशम रेजडेंशियल टावर में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। इस घर के जरिए उन्हें बैंडस्टेंड से अरेबियन सी का सुंदर नजारा देखने को मिलेगा।

रणवीर सिंह ने एक नया घर खरीदा है।हालांकि अभी ये अपार्टमेंट अंडर कंस्ट्रक्शन ही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने ये घर करीब 119 करोड़ रुपये में खरीदा है।यह उनके नए घर को देश के किसी और अपार्टमेंट के मुकाबले सबसे महंगे सौदों में से एक बनाता है।

बात करें प्रॉपर्टी के रेट्स की तो उस एरिया में प्रति वर्ग फुट का रेट 1 लाख रुपए है।रणवीर ने इस घर के लिए राजस्व 7.13 करोड़ की स्टांप ड्यूटी भी पे की है।

एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में रणवीर फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आए थे।साथ ही उनका बियर ग्रिल्स के साथ मैन वर्सेज वाइल्ड का एपिसोड भी हाल फिलहाल में ही स्ट्रीम हुआ है।एक्टर की अगली फिल्म रोहित शेट्टी की सर्कस होने वाली है।इस फिल्म का प्रमोशन उन्होंने कॉफी विद करण शो पर भी किया था।

Reported By :- Nitesh Thakur

Also Read ;- https://metromumbailive.com/rebel-mla-involved-in-shinde-faction-crashed-in-mumbai/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x